किसानों सहित बालू खंड संचालकों की समस्याओं का प्रशासन ने किया समाधान

SHARE:

– समाजसेवी का चोला ओढ़कर ठगी और वसूली करने वालों के मंसूबे हुए ध्वस्त
– राजस्व संग्रह को प्रभावित करने वालों पर होगी वैधानिक कार्यवाही

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो

बांदा। जनपद के पैलानी तहसील अंतर्गत सांडी खादर में संचालित बालू खदान खंड संख्या 1 में किसानों और खंड संचालकों के बीच महीनों से जमीन का विवाद चल रहा था। किसानों का आरोप था कि दबंगई, प्रशासनिक एवं राजनैतिक पहुंच होने के कारण खंड संचालक उनकी निजी भूमि से खनिज संपदा की निकासी करते हुए राजस्व को क्षति पहुंचा रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष उपस्थित होकर प्रदर्शन करते हुए समस्या के स्थाई समाधान की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर खंड संचालकों का कहना था कि स्थानीय समाज सेवियों के बरगलाने पर किसान बिना जानकारी इस तरह के प्रदर्शन करते घूम रहे हैं। दोनों पक्षों की बहस के कारण खदान में लोडिंग कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ और राजस्व संग्रह में भी बाधा उत्पन्न हुईं है।
किसानों की समस्या का स्थाई समाधान करने के उद्देश्य से एस डी एम के आदेश पर नायब तहसीलदार, लेखपाल, खनिज और पुलिस फोर्स ने 17/05/26 को मौके पर पहुंच कर किसानों को बुलाकर उनके ही सामने गाटो की नाप करवा कर सरकारी बालू भूमि का तत्काल चिन्हांकन करवाते हुए पिलर लगवा दिए गए हैं। प्रशासन ने किसानों सहित सांडी खादर खंड 1 के संचालकों को उनकी सीमाओं से अवगत करवा दिया है।
प्रशासन की इस कार्यवाही से जहां एक ओर समाजसेवी का चोला ओढ़कर, किसानों को ढाल बनाकर वसूली करने वालों के हौसले पस्त हुए हैं तो दूसरी ओर खंड संचालकों ने भी राहत की सांस ली है। स्थानीय प्रशासन ने किसानों को हिदायत दी है कि सरकारी कार्यों, राजस्व संग्रह या बालू निकासी में किसी भी प्रकार की अड़चन पैदा की गई तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत