संगम सेवा ट्रस्ट के सामूहिक विवाह सम्मेलन में आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। संगम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में आठ जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विवाह समारोह का शुभारंभ उमाकांत द्विवेदी एवं लोकेन्द्र महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवनभर निभाने की शपथ ली। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अजय प्रजापति, उपाध्यक्ष पवन टेलर, योगेश उर्फ गुड्डु गुप्ता, हेतराम, सरोज, रामनारायण सभासद, भाटिया खान, शैलेन्द्र प्रजापति समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत