जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
बाल विकास विभाग पीलीभीत की परियोजना ललौरीखेड़ा, अमरिया व मरौरी के सदर विधानसभा क्षेत्र में नव चयनित ऑगनबाड़ी सहायिकाओं को मा0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा अपने कर कमलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त कराये गये। नियुक्ति पत्र पाकर सभी नवचयनित सहायिकाओं के चेहरों पर तो मुस्कान थी ही अपितु बाहर खड़े उनके परिजनों में एक अतिरिक्त उत्साह की चमक थीं अतिरिक्त उत्साह इस बात का है कि उनके घर की महिला को स्वयं राज्यमंत्री के हाथें यह नियुक्ति पत्र मिलना स्वयं में एक गौरव है जो आज से पूर्व किसी सरकार के रहते शायद ही ऐसी किसी निम्नवर्गीय नियुक्ति में किसी को प्राप्त हुआ हो।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री श्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र पाने वालों में ललौरीखेड़ा की 40 अमरिया की 55 व मरौरी सदर की 10 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त कराये गये।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







