दिशा सामाजिक संगठन महिला हिंसा एवं जेंडर समनता विषय पर आर्ट एवं भाषण प्रतियोगिता यमुना खादर इंटर कॉलिज, कंबोह माजरा में आयोजित की गई

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम

चिलकाना सुल्तानपुर दिनांक 18-05-2026 को दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन सुल्तानपुर चिलकाना (सहारनपुर) के तत्वाधान में महिला हिंसा एवं जेंडर समनता विषय पर आर्ट एवं भाषण प्रतियोगिता यमुना खादर इंटर कॉलिज, कंबोह माजरा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आर्ट प्रतियोगिता में 30 एवं भाषण प्रतियोगिता में 20 प्रतिभगियों ने भाग लिया। आर्ट प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम, पायल द्वितीय, एवं कुष तृतीय स्थान पर रहे । भाषण प्रतियोगिता में वाणी प्रथम, उमामा द्वितीय एवं शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम समन्वयक पी0 राम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज में महिलाओं पर होने वाली हिंसा बंद होनी चाहिए और साथ ही लड़की एवं लड़का दोनों को एक समान शिक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने दिशा संस्था के इतिहास एवं कार्यक्रमों पर भी अपने विहार व्यक्त किए।
प्रोग्राम कॉर्डिनेटर तसनीम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा बंद होनी चाहिए उन्होंने छात्रों को महिला हिंसा को समाप्त करने हेतु प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहा कि हर क्षेत्र में महिला एवं पुरुष की समान भागीदारी होनी चाहिए।
कॉर्डिनेटर शाहीन परवीन ने युवाओं के इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में चेतना आएगी। लड़का एवं लड़की के बीच की गैर बराबरी एक दिन समाप्त होगी। उन्होंने लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षित करने की अपील की।
इस अवसर पर लीगल ऐड कॉर्डिनेटर बबीता वर्मा ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं पर होने वाली हिंसा एक गंभीर मुद्दा है जिसको रोकने की जरूरत है। हमारे समाज में महिला को भी आजादी से जीने का अधिकार है।
उपरोक्त विषय पर प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओ के हक एवं अधिकारों के लिए यह संस्था लगातार सक्रिय प्रयास कर रही है। संस्था द्वारा महिलाओं के अधिकारों हेतु कार्यक्रम करने से समाज में काफी बदलाव आया है।
उपरोक्त कार्यक्रम में अध्यापक गोवर्धन सिंह, भरत लाल, बसंत कुमार, योगेश, सुशील कुमार, अमन कुमार, नीटू सिंह, नितिन कंबोज, निसार अहमद, ज्योति, श्वेता, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उपरोक्त कार्यक्रम में महिला हिंसा एवं जेंडर समानता विषय पर मुमकिन है महिलाओं पर होने वाली हिंसा का अन्त (वी कैन) नामक एक नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया। यह नाटक को 250-300 छात्र-छात्राओं के सामने प्रदर्शित किया गया।
अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटों वितरित किये गए।
उपरोक्त कार्यक्रम में रियासत, अरुण कुमार, नीलम, रजनीश, गीता, रेखा, मुकेश, कुंता, सुमन दीपक व हरिचन्द आदि कार्यकर्ताओं की भूमिका निभाई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत