दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र
आगरा ।राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में एसीपी ताज मयंक तिवारी को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को 11 बजे ज्ञापन सौंपा ।थाना एकता पर दिव्यागजनों के लिए रैम्प बनवाने ,शमसाबाद रोड पर श्यामों मोड पर श्री बापू जी कॉम्प्लेक्स के सामने बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमें श्यामों,लोध ई, गुतिला , गंगरौआ,घड़ी सोना,बरौली अहीर,दिग नेर ,बज हेरा नौफरी आदि गांवों के युवक,युवतियां ,बच्चे ,महिलाएं और भारी संख्या में ग्रामीण आते हैं रोड पर यातायात रहता है यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है इसलिए यातायात पुलिस ,पुलिस सुरक्षा की अति आवश्यकता है दूसरी ओर ग्राम श्यामों में दो दिवसीय दशहरा मेला गंगा दशहरा के बाद लगता जो 27,28 मई को आयोजित होगा जिसमें हजारों दर्शक शिरकत करते हैं बड़े बड़े झूले,दुकानें आदि लगती है और रात्रि में जिकड़ी भजन भी होते हैं इसी को लेकर दो दिन महिला पुलिस और पुलिस की तैनाती किए जाने की मांग की है ।ज्ञापन देने बालों में सर्व श्री होती लाल, छिद्दी लाल, लाखन सिंह,विपिन लोधी,सुनील कुमार,सुभाष ,पीतम सिंह,जीतू,आदि शामिल रहे ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







