रायसेन।नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज उपाध्याय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि नगरीय निकायों एवं पंचायत की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन संबंधित विहित स्थलों पर किया गया है। राजनैतिक दल बीएलओ नियुक्त कर मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग करें। मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु दावे-आपत्तियां प्राप्त करना प्रारंभ हो गया है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां निःशुल्क प्रदाय की गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







