कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन मजबूती एवं बूथ विस्तार को लेकर हुई चर्चा
दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के आलोट आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। नगर में प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक माहौल देखने को मिला तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
आलोट नगर में जनपद प्रतिनिधि अध्यक्ष कालू सिंह परिहार के निवास पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक चिंतामन मालवीय, भाजपा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने की बात कही।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत पवन पाटीदार ने आलोट सर्किट हाउस से दौरे की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय मनोहर ऊंटवाल के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात महाकाल स्टोर, गुलबालोद, जोगनिया माता मंडल, भूतिया एवं ताल फंटा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन शैलेश आंचलिया ने किया, जबकि आभार महेश टांक ने माना।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







