वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वुमन जागरूकता अभियान अंतर्गत बालिकाओं को किशोरी स्वास्थ के बारे मे जानकारी प्रदान की

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशन में एवं महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी धार श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन एवं में आज सोमवार को वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमन जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विषय अंतर्गत आगनवाड़ी केन्द्र आबकारी रोड पर बालिकाओ को किशोरी स्वास्थ के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। बताया कि इस उम्र में होने वाले मानसिक, शारीरिक परिवर्तन के प्रति जागरूक होना चाहिए और इस से संबंधित कोई भी परेशानी हो तो बालिकाएं इस पर बात कर सकती है जिन्हें उनसे बात करने मैं कोई परेशानी न हो
साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं को माहवारी प्रबंधन एवं महिला स्वास्थ के बारे मे जानकारी दी गई समझाइश दी गई की यदि महिला इस दौरान यदि साफ-सफाई की सुरक्षा नहीं रखती है एवं कपड़े के स्थान पर सेनेट्री पैड का इस्तेमाल नहीं करती है तो उन्हें इंफ़ेकेशन का ख़तरा हो सकता हैं एवं इससे गर्भाशय का कैंसर भी होने का ख़तरा रहता है । हर महिला को अपने स्वास्थ के प्रति सचेत रहना चाहिए और कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए ।
साथ ही महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को सहायता प्रदान करने वाले स्थान जैसे कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निषेध अधिनियम 2013, भारतीय न्याय संहिता 2023, पीड़ित मुआवजे के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 एवं बालिकाओं, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005,के अंतर्गत संचालित महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंसा होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते है, देहज़ निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करने वाले स्थानों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित वन स्टॉप सेंटर जो एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, आश्रय सहायता, आपातकालीन सहायता, परामर्श सहायता, स्वास्थ्य सेवा, क़ानूनी सहायता प्रदान करता है की जानकारी प्रदान की गई।
महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि की जानकारी प्रदान की गई ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत