अंबाह में वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई का सेवा कार्य,मरीजों और मजदूरों को पिलाया शरबत-ओ आरएस

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह। भीषण गर्मी के बीच वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई अंबाह ने रविवार को सिविल अस्पताल में सेवा कार्य करते हुए मरीजों, उनके अटेंडरों और अस्पताल परिसर में कार्यरत मजदूरों को शरबत, ओआरएस और ठंडा पानी वितरित किया। कार्यक्रम वरिष्ठ इकाई अध्यक्ष विजय गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। युवा इकाई के अध्यक्ष भारत जैन चीकू नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी पेय पदार्थ वितरित किए गए। भीषण गर्मी में किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर गिरीश गुप्ता, मयंक गुप्ता, गोलू गुप्ता, कपिल जैन केपी, आयुष गुप्ता, अमन राठौर, आशीष वर्मा और शौर्य जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत