@मंदसौर। गुर्जरबर्डिया चौपाटी स्थित विद्युत मंडल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय भव्य “श्री नानीबाई का मायरा” कथा महोत्सव के दूसरे दिन भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा पांडाल पूरा दिन श्रद्धा, भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा।
परम पूज्य कथावाचक बालकदास जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में नानीबाई के मायरे का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने धर्म, संस्कार, सेवा और परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें भावुक हो उठीं।
भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्तिरस में झूम उठे। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। पूरे पांडाल में “जय सावलिया सेठ” और “बालकदास जी महाराज की जय” के जयकारे गूंजते रहे।
आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट, धार्मिक झांकियों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कथा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने एवं प्रसादी की उत्तम व्यवस्था की गई।
कथा महोत्सव के अंतर्गत 19 मई 2026 को दोपहर 3 बजे गुर्जरबर्डिया नरेश श्री सावलिया सेठ 5 भव्य बैलगाड़ियों एवं ढोल-नगाड़ों के साथ मायरा लेकर कथा पांडाल पहुंचेंगे, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







