जन समस्या का समाधान ना होने पर कांग्रेस करेंगी उग्र आंदोलन
केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- जुन्नारदेव मे भाजपा समर्पित नगर पालिका परिषद के खिलाफ इसी परिषद के कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को मुख्यालय पहुंच कर नगर पालिका परिषद के द्वारा जन विरोधी कृत्य पर प्रतिबन्ध लगाने कि मांग कि है नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पार्षद अरुणेश जायसवाल ने बताया कि उनके कांग्रेस समर्पित पार्षदों ने जिला कलेक्टर को उक्त मांगे जैसे नगर में कुछ ही माह पूर्व बनी पक्की सड़क एवं रोड को क्षतिग्रस्त कर कथित पाटीदार कंस्ट्रक्शन द्वारा जगह-जगह पाइपलाइन डालने के बहाने पूर्व कि चालू पाइपलाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे भीषण गर्मी में कई वार्डों व नगर वासियों को लंबे अंतराल में पानी मिल रहा है तत्काल पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से की जाए वही कई वार्डों में नई पाइपलाइन डालने के बाद घरों के सामने एवं मुख्य सड़क एवं नाली को क्षतिग्रस्त हालात में छोड़ दिया गया है जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना है और आमजन को पैदल चलना भी दूभर हो गया है उक्त कृत्य से नगर पालिका जुन्नारदेव द्वारा ठेकेदार पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न करना कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना प्रतीत होता है ऐसी सभी परेशानी को देखते हुए जनता में भारी आक्रोश की स्थिति बनी हुई है जिसका निराकरण तत्काल करने कि मांग कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने जिला कलेक्टर से कि है इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद गण क्रमशः प्रेमशाह भलावी अरुणेश जायसवाल सावित्री दुर्ग गीता बाइकर सुमन संतोष यादव ज्ञापन देते समय साथ थी!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







