युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच की बैठक हुई संपन्न

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर

नीमच । समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं प्रतिभाएं तो बहुत सी है बस समाज उनका सम्मान करे तो उनमें नई ऊर्जा का संचार होता हैं। इसी तारतम्य में युवा मेघवाल समाज संगठन मेघवाल समाज के होनहार व प्रतिभावान बच्चों का माह जुलाई में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन आयोजित करेगा । जिसमें परीक्षा वर्ष 2026 में घोषित कक्षा 10 वीं – 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक एवं विश्वविद्यालय स्तरीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। समाज के नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाना है।उक्त बात रविवार को संपन्न हुई युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण श्रीमाल ने अपने उद्बोधन में कही। साथ ही मेघवाल समाज छात्रावास जिला नीमच के भवन निर्माण हेतु अहम प्रस्तावों में छात्रावास भूमि का डायवर्सन करवाने , भवन निर्माण हेतु बेहतर इंजीनियर से नक्शा बनाने एवं निर्माण अनुमति प्राप्त करने व निर्माण से पहले भूमि की मिट्टी विक्रय करने हेतु चर्चा की गई । वित्तीय वर्ष 2025- 26 के वित्त की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष दशरथ चौरड़िया द्वारा विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में संगठन के संरक्षक शंभुलाल भियांजा सेवानिवृत्त प्राचार्य कुकडेश्वर, बी एल जावरिया बी ई ओ नीमच , कारूलाल मेघवाल जावी , प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया चिताखेड़ा , पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र सूर्यवंशी नलवा, प्रदेश महासचिव कन्हैयालाल मेघवाल मंडी मनासा , दिनेश मेघवाल आमलीखेड़ा, सह सचिव प्रेमसुख मेघवाल जवासा, प्रवक्ता दिलखुश बारूपाल अचलपुरा उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment