सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ये सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प है
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर
रामपुरा मंडल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। एक साथ 3 प्रमुख सड़कों की स्वीकृति मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से जूझने वाले 4-5 गांवों के हजारों परिवारों को अब पक्की सड़क की सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध में रामपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल गुर्जर ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि
1️⃣ *ग्राम चेनपुरिया रावलीकुडी *: बस स्टैंड चौराहे से पंचायत भवन होते हुए देवनारायण मदिर परिसर से रोज्या टपकुडी तक पक्की सड़क बनने जा रही है ,यहाँ ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या गड्ढों वाला कच्चा रास्ता था। विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी के सामने कार्यक्रम में ये मांग रखी गई थी। उन्होंने तुरंत PWD अधिकारियों को फोन कर सर्वे के निर्देश दिए थे। आज वो सड़क स्वीकृत हो गई।
2️⃣ *बुझखेडा से रामपुरा गाधीसागर मार्ग*: करणपुरा से विस्थापिथ होकर ग्राम बुझ के पास बुझखेडा मे बसे आदिवासी परिवारों के लिए मुख्य मार्ग से गांव तक पक्की सड़क बनने जा रही है , पहले यहाँ के लोगों को कच्चे रास्ते से निकलना पड़ता था। बरसात में हालत बदतर हो जाती थी। अब आदिवासी परिवारों को मुख्य सड़क से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यहाँ पहले पानी और लाइट की व्यवस्था की गई, अब सड़क भी बन रही है।
3️⃣ धामनिया से मुख्य मार्ग*: रामपुरा-गांधीसागर रोड से धामनिया तक पक्की सड़क। ये मांग भी सालों पुरानी थी। पहले तालाब और अन्य अड़चनों के कारण ये सड़क नहीं बन पाई थी। अब सभी तकनीकी समस्या दूर कर इसे स्वीकृति मिल गई है।
*भाजपा जो कहती है, वो करती है*
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे आज धरातल पर उतर रहे हैं। ये सिर्फ सड़क नहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन है। किसानों को मंडी तक पहुंचना आसान होगा, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होगी, एम्बुलेंस गांव तक पहुंचेगी।ग्रामीणों में उत्सव का माहौल है। हर घर से भाजपा सरकार को आशीर्वाद मिल रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के सहयोग, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी के प्रयास और विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी मारु की सक्रियता से ये संभव हुआ है।
रामपुरा मंडल भाजपा परिवार द्वारा सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया गया है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







