दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/भरतपुर
जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुर्किल में “विकसित संकल्प अभियान खरीफ 2026” के तहत कृषि जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन तथा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुर्किल के सरपंच श्री लखन प्रताप सिंह, जी.आर. सिंह चौहान एसएडीओ भरतपुर, धरमजीत भगत एडीओ कोटाडोल, रमाकांत सिंह आरएईओ कोटाडोल,एवीएफओ अरविंद कुमार तथा एमयूवी डॉ.नीला सिंह की उपस्थिति रही।अधिकारियों ने किसानों से सीधे संवाद कर कृषि उत्पादन बढ़ाने, समय पर बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में कुल 30 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 4 महिला कृषक एवं 25 पुरुष कृषक शामिल रहे। वहीं 25 आदिवासी किसानों और 1 पिछड़ा वर्ग के कृषक की सहभागिता दर्ज की गई। किसानों ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, तकनीकी सलाह और खेती से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी प्राप्त कर शिविर को उपयोगी एवं लाभकारी बताया। विकसित संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक कर आत्मनिर्भर और उन्नत कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







