पुलिस की सराहनीय पहल : रेलवे स्टेशन पर भटक रहे दो मासूम बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/चिरमिरी

पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते रेलवे स्टेशन पर देर रात भटक रहे दो मासूम बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन परिसर में दो नाबालिग बच्चे रात लगभग 1 बजे अकेले घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर थाने लाई। पूछताछ के दौरान बच्चों ने अपना नाम मुखी बsoर (7 वर्ष) एवं अंशु बsoर (5 वर्ष) बताया, लेकिन उम्र कम होने के कारण वे अपने घर और परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए क्षेत्र के विभिन्न थानों में बच्चों की जानकारी साझा कर परिजनों की तलाश शुरू की।
आज सुबह पुलिस को पोड़ी थाने से जानकारी मिली कि दोनों बच्चे कोटा डोल निवासी प्रकाश के पुत्र हैं और रात से घर से लापता थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों के दादा लाख राम को थाने बुलाया और आवश्यक पुष्टि के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस को बच्चों के रेलवे स्टेशन पर भटकने की सूचना नहीं मिलती, तो दोनों मासूम किसी ट्रेन में बैठकर दूसरे शहर पहुंच सकते थे, जिससे उनके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण दोनों बच्चे सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गए।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध या लावारिस स्थिति में दिखने वाले बच्चों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत