तावडू 17 मई-नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
शहर में आने वाले लोगो को वाहन खड़ा करने के लिए कोई भी पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही मेन रोड पर भी गाड़ी को अवैध तरके से पार्क करने के कारण यहाँ आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। पिछले लंबे समय से क्षेत्रवासी शहर में वाहन पार्किंग की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक इस तरफ कोई धयान नही दिया गया।
उल्लेखनीय है कि तावडू शहर में 84 गांव लगते हैं और हर रोज भारी तादाद में लोग बाजार में खरीददारी करने व अन्य कामों से तावडू आते है। अधिकतर लोगों को तो अपने कामों को लेकर पूरा-पूरा दिन शहर में ही बिताना पड़ता है,लेकिन शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने के कारण उन्हें मजबूरन मेन रोड पर ही दुकानों के सामने अपने वाहनों को पार्क करना पड़ता है। जहां कई कई बार तो उन्हें दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं कार ,ट्रेक्टर आदि वाहक को रोड पर अवैध तरीके से पार्क करने के कारण यहाँ आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे वाहन चालको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन बाजार में आने वाले कई वाहन चालक तो अपना वाहन पार्क करने के लिए सदर थाना तावडू की पार्किंग का इस्तेमाल करते है।इससे पुलिस प्रशासन को भी असुविधा होती है।
शहर की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इस समस्या को अनेकों बार प्रशासन के सम्मुख रखा। लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। एक तरफ तो प्रशासन तावडू सौन्दर्यकरण की बात करता है दूसरी तरफ इस तरह की अवैध पार्किंग जैसी समस्या प्रशासन की सौन्दर्यकरण की बात पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि कब और कौन इस समस्या से निजात दिलाएगा।
इस बारे में तावडू शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जल्द की शहर के सामाजिक संगठनों से बार कर कोई पार्किंग की जगह सुनिश्चित की जाएगी।जिसके बाद वाहन पार्क करने वालो का समाधान होगा, वही वाहन चालकों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







