लाहोद शराब भट्ठी का मामला पहुंचा लवन थाना भट्ठी कर्मचारियों एवं लाहोद के दो युवकों के बीच हुआ था विवाद

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ग्राम लाहोद के कुछ युवक लाहोद शराब भट्ठी में शराब खरीदने पहुंचे हुए थे। वहां शासन द्वारा निर्धारित दर से 10 रूपये अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी। जिसका विरोध उक्त युवकों के द्वारा किया गया। जिसके पश्चात लाहोद भट्ठी के कर्मचारियों एवं युवकों के बीच वाद-विवाद बढ़ गया और मारपीट लड़ाई झगड़ा हो गए। दोनो पक्ष में जमकर मारपीट की घटनाएं हुए। विवाद इतना बढ़ा कि मामला लवन थाने पहुंच गया। इस घटना में लवन पुलिस दोनो पक्ष को सुनकर काउंटर अपराध दर्ज कर दिए। जिसके बाद 17 मई को लाहोद गांव के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में लवन थाना पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि दर्ज एफ.आई.आर की धारा को कम किया जाये, और दोनो पक्ष में आपसी समझौता होना चाहिए। साथ ही लाहोद में शराब भट्ठी बंद करने की मांग ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा था। मौजुदा स्थिति को भांपकर लवन में बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार 15 मई को ग्राम लाहोद निवासी सुरज पटेल उम्र 24 साल ने लाहोद भट्ठी के कर्मचारी युगल किशोर एवं नोहर निर्मलकर लाहोद भट्ठी के खिलाफ लवन थाना में एफ.आई.आर दर्ज कराया गया। जिस पर आवेदक को मां-बहन की अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करते हुए शराब दुकान में लेजाकर कर हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट किया गया। मारपीट के दौरान भट्ठी के कर्मचारी के द्वारा बाहर से लॉक लगा दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित प्रार्थी के घरवाले एवं ग्रामीण मामले की गंभीरता को सुनते हुए लाहोद भट्ठी पहुंचकर शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर प्रार्थी युवक को लेकर गये। जिसके बाद दोनो पक्ष की ओर से लवन थाना में एफ.आई.आर दर्ज की गई। उस दौरान मामला शांत हो गया। फिर एक दिन बार 17 मई को ग्राम लाहोद के जनपद सदस्य हरीश साहू, सरपंच एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लवन थाना पहुंच गये। ग्रामीणों की मांग थी कि एफ.आई.आर की धारा कम की जाये, लाहोद में शराब भट्ठी को बंद किया जाये। साथ ही जब तक शराब भट्ठी खुली तब तक ओवर रेट शराब न बेची जाये। इन सभी मांगों को लेकर ग्रामीण पहुंचे हुए थे। जिन्हें एसडीओपी के.के. वासनिक ने ग्रामीणों को कहा कि दोनो पक्ष में एफ.आई.आर हुई है लेकिन दोनो तरफ से सामान्य धारा लगी है। इसमें चिंता करने वाली बात नहीं है। मामला न्यायालय पहुंचने के उपरांत दोनो पक्षों एवं गवाहों को खड़ा करके समझौता करा दिया जायेगा। शराब भट्ठी बंद करानी है तो कलेक्टर के पास आवेदन देकर मांग कर सकते है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment