उज्जैन में बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का 14वां वार्षिक भंडारा 2026 निर्विघ्न संपन्न हुआ। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए

SHARE:

उज्जैन, मध्य प्रदेश इस वक़्त के महान समाज सुधारक पक्के देशभक्त त्रिकालदर्शी महात्मा, आगामी विनाशकारी भविष्य को अपनी दिव्य दृष्टि से देखकर विनाश को बार -बार टालने वाले तथा उससे बचने के समय रहते उपाय बताने वाले परम पूज्य परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने चेताया कि आने वाले समय में भय और भगदड़ का माहौल बनेगा। मांस, मछली, अंडा, शराब के बढ़ते सेवन से लोगों की बुद्धि विनाश की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम में चल रही लड़ाई रुकेगी नहीं, बड़े देश छोटे देशों को खत्म करने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि भारत बचेगा क्योंकि यहां धार्मिक शक्तियां और साधक हैं। जब भारत मजबूत होगा तो दुनिया पर राज करेगा और ‘जय गुरु देव’ का झंडा पूरे विश्व में लहराएगा। लेकिन जन-धन की बहुत हानि होगी। इसलिए भारत को बचाने के लिए लोगों को अध्यात्मवादी और ईश्वरवादी बनाना होगा।
सीएम मोहन यादव जी ने बाबाजी से आशीर्वाद लिया और कहा कि आश्रम में दिव्य शांति मिलती है। उन्होंने नशा और मांसाहार छोड़ सतमार्ग अपनाने की अपील की। जयगुरुदेव।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment