केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। नगर की होनहार बेटी डॉक्टर मनाली सतीजा जो की महिदपुर से ही अपनी हाई स्कूल तक की शिक्षा प्राप्त कर मात्र 32 वर्ष की आयु में ही देश के सर्वोच्च मेडिकल संस्थान एम्स नई दिल्ली से हेमेटोलॉजी ब्लड कैंसर में पूर्ण की। गत 12 मई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 51 वे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता एवं उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के मुख्य अतिथि में डीएम की डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार समाज व नगर का गौरव बढ़ाया। पिता शिक्षक नंदलाल सतीजा ने बताया की बेटी मनाली कक्षा पहली से ही प्रतिभावान रही है हर क्लास में प्रथम श्रेणी में ही रही है एमबीबीएस गोल्ड मेडल भोपाल से एमडी गोल्ड मेडल रोहतक से फैलोशिप एम्स जोधपुर से और अब डीएम एम्स नई दिल्ली से पूर्ण की है। डॉक्टर मनाली की प्रेरणा से उसकी छोटी बहन डां यशी ने भी बीडीएस कर एमजीएम डेंटल हॉस्पिटल इंदौर से इंटर्नशिप कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







