केशरिया हिंदुस्तान
खाचरोद ✒️कमलेश पाटीदार
खाचरोद। नगर के विकास कार्यों को रोकने और जनहित के कार्यों में बाधा डालने के उद्देश्य से कुछ दलालों एवं भ्रष्टाचारियों द्वारा राज्य सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन न होने से अध्यक्ष नहीं है, उनके वित्तीय अधिकार समाप्त किये जाने के संबंध में जावरा, नागदा व अन्य नगरीय निकाय की तर्ज पर खाचरौद नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध याचिका माननीय उच्च न्यायालय में दायर की गई थी। जिससे खाचरौद के विकास कार्य रोके जा सकें।
स्थानीय अध्यक्ष द्वारा अपना पक्ष रखते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा। जिसमे माननीय न्यायालय ने माना की याचिका बहुत देरी से दायर की गई। साथ ही राजनीतिक विदेशता नजर आती है, इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उक्त याचिका को निरस्त की जाती है।
यह फैसला केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि खाचरोद की जनता, उनके विश्वास, विकास और सत्य की जीत है।
जनसेवा एवं नगर विकास का कारवां इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







