दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
कलेक्टर रायपुर के आदेशानुसार उपसंचालक खनिज विभाग राजेश मालवे के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा दिन व रातभर तगड़ा छापेमारी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन करते 14 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। सभी वाहनों को खरोरा थाना में खड़ी कराया गया है। सभी हाईवा वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था।
माइनिंग विभाग द्वारा की गई इस तगड़ा कार्रवाई में खनिज निरीक्षक द्वय प्रवीण नेताम, सुश्री प्रीति सिन्हा, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, संतोष पवार, रूपेंद्र चंद्राकर, रिजवान खान, लिलेश्वर मानिकपुरी एवं राजू बर्मन सैनिक आदि की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।
साथ ही बता दें कि दिन व रातभर ऐसे हाईवा वाहन ओवरलोड रेत भरकर आरंग से खरोरा तिल्दा होते हुए बेमेतरा, कवर्धा की ओर प्रतिदिन चल रही है। जिसके चलते रास्ते भर रेत के कंकड़ गिरते रहते है।
वहीं इधर खनिज विभाग के उपरोक्त टीम द्वारा कहा गया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







