रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली।कोतवाली क्षेत्र बैढ़न में बीते दिन गुरूवार को एक सनसनीखेज हनी ट्रैप का मामला उजागर होने के बाद कइयों की चिंताएं बढ़ा दी है। हनी ट्रैप में शामिल युवती की मोबाइल को पुलिस ने जप्त कर लिया है और अंदेशा है कि इसमें कइयों के राज छुपे हुये हैं। दरअसल पुलिस अधीक्षक सियाज केएम को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के एक चिकित्सक ने मिलकर अवगत कराया कि एक युवती साक्षी अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रूपये की डिमांड कर रही है। इस हनी ट्रैप के मामले में युवती का एक अन्य साथी भी शामिल है। एसपी ने बगैर देर किये विंध्यनगर एवं कोतवाली पुलिस को सूचना देकर तत्काल दोनों को पकड़ने के लिए निर्देशित किये। बताया जा रहा है कि दिनभर पुलिस भागदौड़ करती रही। अंतत: आरोपिया साक्षी उम्र 24 वर्ष को पुलिस ने दबोच लिया और उसके कब्जे से मोबाइल जप्त करते हुये बीएनएस की धारा 308(2), 308(6) एवं 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती के सहयोगी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये आरोपिया को जिस गति से दबोचने में कामयाबी हासिल की है, वहीं अब कइयों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपिया कइयों को फसाई है और जमकर उगाही-बगाही की है। चर्चाएं यहां तक है कि आरोपिया सस्ता मोबाइल उपयोग नही करती है, बल्कि उसका मोबाइल एप्पल कंपनी का है, जिसकी कीमत लाख रूपये पार है। बीते दिन गुरूवार को हुई उक्त कार्रवाई के बाद अब कई रईशजादों के दिल के धड़कने बढ़ गई हैं। सूत्रों की बात माने तो मोबाइल में अन्य कइयों के अश्लील वीडियों हो सकते हैं। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ बताने को तैयार नही है, लेकिन इतनी चर्चाएं जरूर है कि युवती धनाढ्य लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थी और इसके बाद भारी भरकम वसूली करने में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नही बरतती थी। चिकित्सक से वीडियों कॉलिंग के दौरान अश्लील वीडियों बनाकर 5 लाख रूपये की डिमांड कर रही थी। फिलहाल हनी ट्रेप का मामला शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
कई रईशजादों के दिल की बढ़ी धड़कने
सूत्र बता रहे हैं कि आरोपिया का कई लोगों से अच्छा जान-पहचान है। इसमें रईशजादों की दिल की धड़कने कल से ही बढ़ी हुई है। वहीं चर्चा है कि युवती के साथ में अन्य कौन-कौन शामिल है और अन्य युवतियों के माध्यम से भी इस तरह का जाल तो नही फैलाया जा रहा था और इस जाल में कौन-कौन फंसा है और क्या-क्या गिफ्ट दिया है, पुलिस अब गहराई से जांच करेगी, ताकि कोई व्यक्ति दोबारा इस तरह की कोई भी हिमाकत न करे। फिलहाल बैढ़न शहर में हनी ट्रेप का मामला सामने आने पर पुलिस की इस कार्रवाई से हर कोई खुश नजर आ रहा है और पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से सराहना भी की जा रही है कि एक चिकित्सक को मुकदमेबाजी से बचा लिया गया, अन्यथा वह युवती के मोह-माया के जाल में फंस जाता ।
सीजीएम न्यायालय से जमानत खारिज
सूत्रों के अनुसार हनी ट्रेप के मामले में गिरफ्तार आरोपिया की जमानत आज सीजीएम न्यायालय बैढ़न से खारिज हो गई है। वहीं जानकारी के अनुसार जमानत खारिज होने के बाद अब आरोपिया के मददगार उच्च न्यायालय जा सकते हैं। इधर यह भी जानकारी मिल रही है कि जप्त मोबाइल को फोरेंसिक साइबर लैब भोपाल या रीवा भेजा जाएगा और जितने भी उसमें वीडियों क्लिप पड़े होंगी, सभी की जांच होगी। हालांकि अभी इस मामले में कोतवाली पुलिस कुछ भी बताने से मना करते हुये कहा कि अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इधर अपराध में कौन-कौन शामिल है, पुलिस तह तक जाएगी। साथ ही आरोपिया कितने लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग की है, मोबाइल कॉलिंग, वीडियों रिकॉडिंग से ही पता चल पाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







