रतलाम में कंपनी में निवेश के नाम धोखाधड़ी करने वाले को किया गिरफ्तार 6 वर्ष से फरार पुलिस ने नवी मुंबई से किया गिरफ्तार

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

राशि दोगुनी करने के नाम पर कंपनी में निवेश कराया और 11 लख रुपए लेकर फरार होने के बाद 6 वर्ष तक किस बदल बदल कर पुलिस को चकमा देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है शहर के स्टेशन रोड थाना के अपराध क्रमांक 70 । 2021 धारा 420 ,409 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 6‌ ,1 ,मध्य प्रदेश निक्षेपण के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के प्रकरण में पिछले लगभग 6 वर्ष से फरार चल रहे आरोपों को पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र के नवी मुंबई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया
शहर के टीआईटी रोड निवासी लोकेंद्र सिंह पवार ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रूपेश गंदारे द्वारा ,बी, प्राइम कंपनी के नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट निर्माण एवं विक्रय का व्यवसाय संचालित किया जाता था और आरोपी ने मुझे अपनी कंपनी में निवेश करने पर राशि नहीं दोगुनी होने का लालच दिया था तथा विभिन्न प्रलोभन देकर उसे उसे लगभग 11 लाख की राशि प्राप्त कर मुझे धोखाधड़ी की गई है
फरियादी लोकेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर आरोपी रूपेश 47 पिता रामभाऊ गंधारे निवासी 301 श्री कुलस्वामी अपार्टमेंट नियर एरोली स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर 08 ए थाना रबाले नवी ठाणे मुंबई
मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी और पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष साइबर इनपुट एवं मूखबीर सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी और वॉच करने के बाद 12 मई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी रूपेश गंधारे को महाराष्ट्र के ठाणे नवी मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता मिली पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को रतलाम लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायाधीश अभीरक्षा में जिला जेल भेजा गया आरोपी को पकड़ने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया देवी सिंह चौहान विनोद माली एवं साइबर सेल से विपुल भाव साहब एवं राहुल पाटीदार की सारणी भूमिका रही

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत