किसानों की समस्या का त्वरित समाधान, मोहनलाल आर्य के हस्तक्षेप से देवला-मनावर उपार्जन केंद्र पर चने की खरीदी पुनः शुरू

SHARE:

गंधवानी से गोपाल राठौड़

मनावर गंधवानी – धार ग्रामीण जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल आर्य के हस्तक्षेप के बाद देवला-मनावर उपार्जन केंद्र पर चने की खरीदी फिर से शुरू हो गई है।
दरअसल किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराकर अपनी उपज देवला-मनावर केंद्र पर पहुँचाई थी। वहाँ मौजूद अधिकारियों ने कहा कि आज तुलाई नहीं होगी क्योंकि कलेक्टर महोदय ने उपार्जन केंद्र का स्थान बदल दिया है। 30-40 किलोमीटर दूर से उपज लेकर आए किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। स्थान परिवर्तन की सूचना भी नहीं थी
स्थिति की जानकारी मिलने पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनलाल आर्य को फोन कर पूरा घटनाक्रम बताया गया। उन्होंने तत्काल कलेक्टर महोदय से चर्चा कर केंद्र पर खरीदी दोबारा शुरू करवाई।
इस पुनीत कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन आर्य का किसानों ने किया आभार साथ ही कलेक्टर का आभार माना

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत