दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की टीवीएस जुपिटर स्कूटी जप्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में अवैध शराब लेकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी मार्ग से गुजर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर नीले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी को रोका। तलाशी लेने पर वाहन चालक के कब्जे से गोवा कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पाव अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 9 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,750 बताई गई है, जप्त की। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारस मणि प्रजापति (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, इंटा भट्ठा दफाई, झगराखांड थाना झगराखांड जिला एमसीबी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पाटले, एएसआई अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा (साइबर सेल), आरक्षक प्रमोद, जितेन्द्र, दीप एवं सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







