पंकज जोशी ने संभाला मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष का पदभार शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सम्मिलित होकर दी बधाई

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602

नर्मदापुरम वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज जोशी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी स्थित बोर्ड कार्यालय में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ समारोह में सम्मिलित होकर नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी सहित उपाध्यक्ष राकेश जादौनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सौजन्य भेंट की एवं बधाई दी।
जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि पंकज जोशी के नेतृत्व में खादी एवं ग्रामोद्योग को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अनुसूचित जाति वर्ग के कारीगरों, बुनकरों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने खादी को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर भाजपा एल्डरमैन नप बनखेड़ी लेखराम अहिरवार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनखेड़ी ललता प्रसाद, मण्डल उपाध्यक्ष बनखेड़ी शालकराम अहिरवार, खापरखेड़ा मण्डल अध्यक्ष ख़ुशीलाल अहिरवार, उपाध्यक्ष नरेन्द्र बाल्मीक, भाजपा मंडल महामंत्री आरी मोहन गोलिया, राममोहन अहिरवार भाजपा अजा मोर्चा मण्डल महामंत्री आरी, रामदास अहिरवार, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सीमा कैथवास, जिला कोषाध्यक्ष संदीप सोनकर, धर्मराज कुचबंदिया, अनिल अहिरवार, जिला कार्यालय मंत्री श्रीराम सागर, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत