कलेक्टर के प्रयासों से विद्यालयों में बढ़ीं सुविधाएं सीएसआर सहयोग से जिले के 10 शासकीय विद्यालयों को मिला नया फर्नीचर

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा जिले में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रभावी प्रयास कर रहा है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के सतत प्रयासों एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप जिले के शासकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत हुडको एवं बीपीसीएल बीना ऑयल रिफाइनरी के सहयोग से जिले के अनेक विद्यालयों को डबल डेस्क फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।
इस महत्वपूर्ण पहल के तहत लटेरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उनारसी कलां, शासकीय हाई स्कूल जावती तथा बासौदा एवं ग्यारसपुर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खजूरी और शासकीय हाई स्कूल इंदरवास को प्रत्येक विद्यालय में 50-50 डबल डेस्क फर्नीचर सेट प्रदान किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा कक्षाओं में अध्ययन का वातावरण अधिक व्यवस्थित और अनुकूल बनेगा।इसके अतिरिक्त लटेरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरवास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालादेव एवं शासकीय माध्यमिक शाला कोलुआ पठार को प्रत्येक विद्यालय में 100-100 डबल डेस्क फर्नीचर सेट उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं विदिशा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन एरिया को भी 50 डबल डेस्क फर्नीचर सेट प्रदान किए गए हैं।जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से जिले के विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। नवीन फर्नीचर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा, जिससे उनकी अध्ययन गतिविधियों में सकारात्मक सुधार आएगा। विद्यालय प्रबंधन समितियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत