प्रेमी को मनाने के लिए युवती चढ़ी पानी की टंकी पर शोले मे वीरू चढ़े यहा बसंती चढ़ गई

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान इसरार व्यूरो पीलीभीत

पीलीभीत।-माधौटांडा । क्षेत्र के एक गाँव मे मंगलवार को उस समय हड़कंप मचा गया जब एक युवती शोले फिल्म की राह पर अपने प्यार को पाने के खातिर लगभग 80 फिट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। देखते ही देखते गांव मे अफरा तफरी मच गयी। गांव सहित पडोस के गांव के लोग पानी की टंकी पर पहुंच गये। और पूरा गांव आज के युग की बसंती को नीचे ऊतरने की आवाज देता रहा है। लेकिन प्रेमिका ने भी शोले फिल्म की तरह गांव वालो के सामने शर्त रख दी। पहले प्रेमी को बुलाओ फिर ऊतरूगी प्रेमी भी शोले फिल्म का बीरू बन गया। प्रेमिका के बुलाने पर भी मौके पर नही पहुंचा। जब किसी व्यक्ति ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी युवती को नीचे ऊतारने के प्रयास करती रही लेकिन युवती नही उतरी आखिरकार पुलिस ने प्रेमी को बुलाया। और प्रेमिका ने शर्त रखी की वह उससे शादी करेगा तब नीचे उतरूगी जिसके बाद प्रेमी पानी की टंकी पर चढ़ा और अपनी प्रेमिका को अपने साथ नीचे ऊतार के लाया जिसके बाद पुलिस सहित परिवार के लोगो ने चैन की सास ली। बताया जा रहा है। की लम्बे समय से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका को बीरू की चाहत मे बसंती बनना पड़ा। फिलहाल थाना पुलिस युवक युवती को थाने ले गई और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment