केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार
इलाके में सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव में मंगलवार को एक प्रेमी ने कथित तौर पर अपनी नाबालिक प्रेमिका वर्षा देवी की गला रेतकर हत्या कर दी।इसके बाद युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक लगभग 25 वर्षीय युवक शिशुपाल मूल रूप से औरैया जिले के रामगढ़ सरैया का रहने वाला था और इन दिनों कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारु में एक साल से अपनी मामी सोमवती के घर रह रहा था।उसका पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिक लड़की वर्षा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिशुपाल ने एक मोबाइल फोन मृतिका को गिफ्ट में दिया था परंतु मृतका वर्षा देवी की मां ने वह मोबाइल फोन तोड़ दिया था।
जिसके कारण दोनों की बातचीत नहीं हो पा रही थी।मंगलवार को दोनों ने बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से लड़की का गला रेत दिया।लड़की की हत्या करने के बाद युवक ने खुद फांसी लगा ली।काफी देर तक दोनों के बाहर न आने पर परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ।कमरे के अंदर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी ने भी ध्यानस्थल का जायजा लिया।जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण प्रेम प्रसंग सामने आया है।घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







