कुलदीप कुमार संवाददाता बिल्हौर
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
ककवन क्षेत्र के रहीमपुर विषधन ग्राम सचिवालय के बाहर सड़क पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सचिवालय के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने से राहगीरों, महिलाओं और स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाचार पत्रों के माध्यम से भी कई बार खबरों का प्रकाशन कराया गया, इसके बावजूद सचिवालय के बाहर कीचड़ और गंदगी जस की तस बनी हुई है।
गंदे पानी और बदबू के कारण आसपास बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







