विषधन में बड़ी लापरवाही उजागर

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता बिल्हौर
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
ककवन क्षेत्र के विषधन गांव में निचली गंग नहर से आई बंबा के किनारे भारी गंदगी और लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अम्मा गेस्ट हाउस के सामने गेस्ट हाउस का सारा कचरा सीधे बंबा में डाला जा रहा है, जिससे पानी का बहाव बाधित हो रहा है और किसानों तक सिंचाई का पानी सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा।
स्थानीय किसानों का कहना है कि लगातार कचरा फेंके जाने से बंबा पटने की स्थिति में पहुंच गया है। आसपास दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भी नाराजगी है।
वहीं मौके पर लगा ट्रांसफार्मर भी झाड़ियों और कचरे से पूरी तरह घिरा दिखाई दे रहा है। हाई टेंशन बिजली लाइन के नीचे फैली हरियाली और कूड़ा किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन, सिंचाई विभाग और बिजली विभाग से तत्काल सफाई कराकर कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसानों को सिंचाई के पानी की समस्या से राहत मिल सके और किसी दुर्घटना से बचाव हो सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत