सत्कर्म और पुण्य से जीव को मिलता है मोक्ष-पं राधा रमण पाण्डेय गरुड़ पुराण की कथा को श्रवण करने के लिए जुटे गणमान्य

SHARE:

शशि भूषण दुबे कंचनीय/रोमेश रंजन दुबे

मीरजापुर। हलिया विकास क्षेत्र के नदौली पुरवा गांव में इन दिनों गरुड़ पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन गांव के निवासी विंध्य युवा बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मिश्र उर्फ मंगला मिश्रा के आवास पर उनकी माता के निधन के उपलक्ष्य में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि युवा अधिवक्ता के माता की पुण्य स्मृति में स्वजनों द्वारा घर पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन कराया गया है। जिसका वाचन पुरोहित एवं कथा वाचक राधा रमण पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक पाण्डेय ने गरुड़ पुराण में वर्णित पाप और पुण्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव धर्म और सत्कर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग अपने जीवन में पुण्य और अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद यमदूत बैतरणी नदी को सहजता से पार करा देते हैं। वहीं पाप करने वाले जीवों को यमदूतों द्वारा विभिन्न प्रकार की यातनाएं दी जाती हैं। और उन्हें अपने कर्मों के अनुसार दंड भोगना पड़ता है। कथा वाचक ने कहा कि गरुड़ पुराण केवल मृत्यु के बाद की स्थिति का ही वर्णन नहीं करता, बल्कि यह मनुष्य को जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। कथा कार्यक्रम के दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचकर श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। जिससे लोगों में धर्म और सत्कर्म के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी राम आसरे शुक्ल शशि भूषण दूबे हूबलाल दूबे शिव शंकर पाण्डेय शंभू प्रसाद पाण्डेय श्याम मोहन उपाध्याय मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत