नूंह, 11 मई – नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। नल्हड़ेश्वर शिव मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य प्रोमिला कुमारी के नेतृत्व में आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। प्रदर्शनी में छात्रा जागृति, वंशिका सहित अन्य विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सुंदर चित्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। पर्व में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए चित्रों की खरीदारी भी की। इससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ उन्हें अच्छी आमदनी भी प्राप्त हुई।
अखिल पिलानी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की आर्ट प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने प्रदर्शनी में बहुत ही सुंदर व संदेशपरक चित्रों का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







