(रिपोर्ट प्रथम सोलंकी जिला संवाददाता दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा ,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा एटा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बमनई में एकत्रित होकर स्थानीय सांसद देवेश शाक्य (समाजवादी पार्टी) के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। यह विरोध केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘महिला आरक्षण अधिनियम’ (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) का संसद में विरोध करने तथा लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच अनुपस्थित रहने के खिलाफ किया गया।
महिला मोर्चा की जिला संयोजक अर्चना सक्सेना डोली ने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को उनका हक देते हुए संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण सुनिश्चित किया है, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि ने संसद में इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद से देवेश शाक्य अपने क्षेत्र से पूरी तरह लापता हैं। जनता अपनी समस्याओं के लिए भटक रही है, लेकिन जनसंपर्क के नाम पर प्रतिनिधि शून्य हैं।
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक पुतला दहन नहीं है, बल्कि उन ताकतों को चेतावनी है जो महिलाओं के सशक्तिकरण के मार्ग में रोड़ा अटकाती हैं। एक तरफ देश की आधी आबादी को नेतृत्व देने की बात हो रही है और दूसरी तरफ हमारे क्षेत्र के प्रतिनिधि संसद में इसके खिलाफ खड़े होते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उपस्थित कार्यकर्ता इस अवसर पर धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से नीलम चौहान, पूजा सोलंकी, मंजू वर्मा, सुनीता, पार्वती, विनय, सीमा देवी, राजकुमारी, गीता, ममता, कुशमा, अनीता, दुर्वेश कुमारी, पल्लवी, राखी, भूदेवी, कलावती, सूरजमुखी, रेखा वाल्मीकि, आरजू, कमलेश, सौम्या, आशा, नीलम, डोली कश्यप, बिमला कश्यप, सरिता, त्रिवेणी देवी, रीना, ईश्वरी देवी, कविता कश्यप, सुनीता प्रजापति, शशि प्रजापति, अनीता, लॉन्ग श्री, लक्ष्मी, किरण, लता, आरती प्रजापति, रमा मूर्ति, तुलसी देवी, राजवती, भारती, मीरा, राजन श्री, मंजू, सोनवती, नंदिनी, वंशिका, आशा भदोरिया, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, कमलेश, श्रीदेवी, गिरिजा देवी, ममता देवी, सरिता, पूनम देवी, राम बेटी, उमा देवी, नम्रता, नीतू, केतकी, मालती, सावित्री, कुंती, मीना, अंजलि, कुसमा, ममता सिंह, रीना वर्मा, रमा मिश्रा, आशा राघव, कल्पना गुप्ता, गीता शर्मा सहित सैकड़ों जिला पदाधिकारी और भारी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







