राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के. अठया ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज विशेषज्ञों की उपस्थिति में सिविल अस्पताल हटा सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में विशेष स्वास्थ्य जॉच, परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उन्होने बताया शिविर में पूर्व से चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं जिन गर्भवती की अनुमानित प्रसव तिथी माह मई के दूसरे सप्ताह में है, विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक में पहुची महिलाओं की फॉलोअप स्वास्थ्य जांच.परीक्षण एवं समुचित उपचार सेवा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा दिया गया। शिविर में 453 गर्भवती महिलाओं ने विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक में पहुचकर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चटर्जी ने बताया कि विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक दौरान गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया। अलग से ओ.पी.डी. में बैठने की उचित व्यवस्था, जांच एवं प्रयोगशाला जांच के लिए पृथक से काउंटर बनाये गये। पेयजल एवं स्वल्पाहार के रूप में पौष्टिक, स्वादिष्ट खिचडी प्रदाय किया गया। चिकित्सकों द्वारा पोषण परामर्श दिया गया तथा गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम टेबलेट का वितरण भी किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







