उज्जैन में अजाक्स का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ

SHARE:

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को स्वर्ण जयंती हाल, सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में उज्जैन संभाग के लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष विशेष गढ़पाले (आईएएस), सचिव ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) जी.एल. गुवाटियां एवं संरक्षक बृजमोहन सुरावत उपस्थित रहे।
संभाग अध्यक्ष अंबाराम बोस एवं कोषाध्यक्ष कुणाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा सामाजिक एकता को सशक्त करना रहा।
मुख्य अतिथि विशेष गढ़पाले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके जागरूक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए समाज के उत्थान और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए सामाजिक समरसता एवं संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने कहा कि अजाक्स केवल कर्मचारी संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का मजबूत मंच है। संगठन सदैव कर्मचारी हितों एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी मजबूती से कार्य करता रहेगा।
सम्मेलन में संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं कर्मचारी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।
कार्यक्रम में रेवाराम हरियाले, कविता डामोर, ए.के. चाँदनिया, कैलाशचंद्र पग्गी, बद्रीलाल गुवाटिया, नंदलाल हरियाले, महेन्द्रकुमार परते, कैलाश सूर्यवंशी, पीरूलाल जादमें, नंदकिशोर जादमें, कुणाल वर्मा, हरिराम जाटवा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत