एसपी मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार,पलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
जुआ फड़ पर पलेरा पुलिस का शिकंजा, छह जुआरी गिरफ्तार
पलेरा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में जिला टीकमगढ़ में अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 10.05.2026 को थाना पलेरा पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध जुआ फड़ पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 6,900 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते विधिवत जप्त किए गए। उक्त मामले में थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 181/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव, उपनिरीक्षक एनडी कोदर, उपनिरीक्षक संतोष सिंह गौड़, सहायक उपनिरीक्षक फूलचन्द्र बौद्ध, प्रधान आरक्षक रमाशंकर कुशवाहा, बालकिशन श्रीवास, मनमोहन रैदास, रामकिशन अनुरागी, ग्यासी यादव, ध्रुव पटैरिया, मनोज कुमार, देवेन्द्र सिंह सहित थाना एवं चौकी खजरी के पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत