माधोपुरा में सड़क किनारे गहरा गड्ढा, रात के अंधेरे में हादसे का अंदेशा

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

खेड़ाखजूरिया -ग्राम पंचायत खेड़ाखजुरिया के मजरा गांव माधोपुरा में गांव की आबादी क्षेत्र में सड़क किनारे गहरा गड्ढा विगत कई दिनों से विद्यमान है । ग्राम वासी उक्त मार्ग से प्रतिदिन भय के साए में आवागमन कर रहे हैं । ग्रामीणों में उक्त गड्ढे को लेकर हादसे का अंदेशा बना हुआ है विशेष कर रात्रि के अंधेरे में सर्वाधिक खतरा बढ़ जाता है । ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत को उक्त मामले से अवगत कराया गया परंतु इस अभी तक किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया है । पंचायत उदासीनता के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से उक्त गड्ढे को समतल करके मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है । इनका कहना है* माधोपुरा पहुंच मार्ग पर गहरे गड्ढे की समस्या का शीघ्र निदान कर दिया जाएगा । पंचायत द्वारा शीघ्र उक्त गड्ढे में पत्थर मोहर्रम डालकर समतल कर दिया जाएगा। गिरिराजसिंह परिहार सचिव ग्राम पंचायत , खेड़ाखजुरिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment