लटेरी से मुजीव खान
लटेरी! शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विधायक श्री उमाकांत शर्मा के निरंतर प्रयासों से विकासखंड लटेरी के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल, मरम्मत, बोरवेल एवं शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों पर कुल ₹6 करोड़ 2 लाख 44 हजार की राशि स्वीकृत हुई है।
स्वीकृत कार्यों में शासकीय हाई स्कूल सुनखेर लटेरी में 5 अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल, गेट, मरम्मत एवं शौचालय निर्माण हेतु ₹163.57 लाख, शासकीय हाई स्कूल जावती में 4 अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल, मरम्मत, बोरवेल एवं शौचालय निर्माण हेतु ₹147.29 लाख, शासकीय हाई स्कूल दनवास में ₹110.51 लाख, शासकीय हाई स्कूल अलीगढ़ कोटरा में ₹99.40 लाख तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूसल्ली साहू में ₹81.67 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इन निर्माण कार्यों से विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा तथा शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
विधायक श्री उमाकान्त शर्मा ने इन महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







