केसरिया हिंदुस्तान गुना ब्यूरो चीफ गोलू सेन 9993685017
फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से वाहन चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
2.200 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 1.20 लाख रुपये का मसरूका जप्त
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । गुना पुलिस का यह सतत अभियान समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है ।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि गत् दिनांक 10 मई 2026 की शाम फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा छबड़ा रोड़ स्थित ग्राम हमीरपुर नर्सरी के समीप वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान छबड़ा की ओर से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP08 ZB 8258 पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया । पुलिस को देखकर उसने संदिग्ध रूप से वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम को उसके किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त होने का संदेह हुआ । जिससे पुलिस फोर्स द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम धारा सिंह पुत्र रामचरण लोधा उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम दौरान थाना विजयपुर जिला गुना बताया एवं उसके पुलिस को देखकर इस तरह भागने से संदेह के आधार पर उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पीठ पर टंगे बैग से 2.200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ ।
आरोपी से बरामद गांजा अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 70 हजार रुपये सहित कुल 1.20 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 93/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है । पुलिस द्वारा आरोपी के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क, संपर्कों एवं संभावित अंतर्राज्यीय कनेक्शन के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है । नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







