दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तिल्दा नेवरा।
शनिवार 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार शनिवार 9 मई को व्यवहार न्यायालय कोतिल्दा में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया जिसमें सिविल प्रकरण, दांडिक प्रकरण मोटर यान अधिनियम प्रकरण, बैंक लोन संबंधी प्रकरण सहित अन्य विविध प्रकार के प्रकरणों का निराकरण सरलता पूर्वक राजीनामा के आधार पर किया जा रहा है।
उक्त नेशनल लोक अदालत शिविर का शुभारंभ व्यवहार न्यायालय तिल्दा के न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी के द्वारा किया गया।
उन्होंने लगे विभिन्न स्टालों पर भी जाकर जायजा लिए और जानकारी ली।
साथ ही अपने कोर्ट में वकीलों सहित कई लोगों को कानून की जानकारी दी।
यहां कुल 985 विभिन्न प्रकरण रखे गए जिनमें 597 प्रकरणों का निराकरण किया गया।एवं कुल 6,95,800 रुपए का रिवार्ड पारित किया गया।
इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर रिखी राम वर्मा सहित अधिवक्ता घनश्याम वर्मा, अमन वाधवा, मनोहर साहू, नायब नाजीर मोहन लाल कंवर, रीडर गोपाल देवांगन, यादव जी सहित अन्य न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित हुए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







