कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। कान्य कुब्ज़ युवा संगिनी की बैठक होटल पार्क प्लाजा गार्डन चौक में रखा गया था। जिसमे कान्य कुब्ज़ युवा संगीनियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं बैठक में शामिल हुवे समिति की संरक्षक श्रीमती डॉक्टर प्रभा शुक्ला की उपस्थिति में अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती गायत्री शुक्ला को पुनः अध्यक्ष बनाया गया इनके कार्यकाल एवं सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए इनके कार्यकाल से सभी संतुष्ट नजर आए एवं निर्विरोध इन्हें अध्यक्ष बनाया गया। वही उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना त्रिवेदी सचिव श्रीमती दीप्ति मिश्रा सहसचिव श्रीमती श्रद्धा दुबे कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता शुक्ला को बनाया गया। उक्त बैठक में युवा संगिनी के डॉ प्रभा शुक्ला गायत्री शुक्ला दीप्ति मिश्रा अर्चना त्रिवेदी श्रद्धा दुबे रानी वाजपेई प्रीति बाजपेई अर्चना मिश्रा श्रेया त्रिवेदी लीना बाजपेई मीनाक्षी तिवारी प्रेमलता तिवारी नम्रता शुक्ला स्वाती मिश्रा संध्या बाजपेई पूनम तिवारी प्रतिमा तिवारी गौरी शुक्ला उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







