मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की व्यवस्थित नीलामी हेतु टोकन व्यवस्था प्रारंभ

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कृषि उपज मण्डी समिति विदिशा द्वारा किसानों की सुविधा एवं मंडी परिसर में सुव्यवस्थित नीलामी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवीन पहल की गई है।कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं भारसाधक पदाधिकारी श्री क्षितिज शर्मा तथा कृषि उपज मण्डी समिति विदिशा श्रीमती नीलकमल वैघ के मार्गदर्शन में सोमवार 11 मई से नवीन मंडी प्रांगण मिर्जापुर में कृषि उपज लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य वाहनों के लिए टोकन व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है।नई व्यवस्था के तहत मंडी में नीलामी हेतु प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन को मुख्य द्वार से टोकन प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद ही वाहन को नीलामी हेतु आरक्षित शेड में खड़ा किया जा सकेगा। मंडी समिति द्वारा इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पहले ही दिन लगभग 700 टोकन जारी किए गए।मंडी समिति ने बताया कि टोकन व्यवस्था लागू होने से मंडी परिसर में वाहनों की अनावश्यक भीड़ कम होगी, किसानों को अपनी उपज की नीलामी में सुविधा मिलेगी तथा व्यवस्थाएं अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बन सकेंगी। इससे किसानों को समय की बचत के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन का लाभ भी प्राप्त होगा।मंडी प्रशासन ने कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे मंडी में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से टोकन प्राप्त करें तथा निर्धारित स्थान पर ही अपने वाहन खड़े करें। साथ ही किसानों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे इस नई व्यवस्था का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और मंडी प्रबंधन को सहयोग प्रदान करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment