कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने किया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का औचक निरीक्षण समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेंद्रगढ़

नवनियुक्त एमसीबी जिला कलेक्टर संतन देवी जांगड़े आज एक्शन मोड में नजर आईं। पदभार ग्रहण करने के बाद जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (परसगढ़ी) और 220 बिस्तरीय अस्पताल (आमखेरवा) का सघन स्थल निरीक्षण किया।
निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चल रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण किया जाए, ताकि जल्द से जल्द जिलेवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
सुविधाओं का लिया जायजा
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में मरीजों और छात्रों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं पर कलेक्टर का विशेष फोकस रहा। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और परिसर तक पहुँचने वाले सुगम मार्गों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परिसर को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करें।अधिकारी रहे मौजूदइस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर के इस निरीक्षण से निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में मेडिकल कॉलेज और बड़े अस्पताल का शुरू होना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत