ग्राम मोलगा रामनगर के बीच बिजली के खंभे तोडकर तार चोरी करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
थाना इछावर में दिनांक 04.05.26 को सहायक यंत्री उप संभाग इछावर श्री विदुर दुवे व्दारा थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 03.05.26 की रात्रि में रामनगर मोलगा के वीच कोई अज्ञात चोर 11 केव्ही लाईन के 18 खंभे तोडकर बिजली तार चोरी कर ले गये है | रिपोर्ट पर अपराध क्र. 181/26 धारा 136 विधुत अधिनियम का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में एसडीओपी भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन द्वारा थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई | पुलिस टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई |पूछताछ दौरान उपरोक्त आरोपी गणों के व्दारा जुर्म स्वीकार किया गया |
आरोपीगण -:
1. अयान खां पिता मन्नान खां उम्र 20 साल निवासी कोलीपुरा इछावर
2. जेद हसन पिता मेहबूब हसन उम्र 20 साल निवासी ग्राम ब्रिजिशनगर
3. राजेन्द्र मेवाडा पिता मनोहर मेवाडा उम्र 20 साल निवासी ब्रिजिश नगर
4. राजा बामनिया पिता प्रेम बामनिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम ब्रिजिशनगर
आरोपीगणों से प्रकरण में चोरी गया 18 खंभो के बिजली तार कीमती करीबन 08 लाख रूपये व घटना में प्रयुक्त हथियार (कटर व दराता ) और ओमनी वेन को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी गणों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अग्रिम विवेचना जारी है |
उक्त कार्यवाही में निरी. पंकज वाडेकर, प्र.आर विक्रम रघुवंशी, प्रआर अमित चौहान, प्र.आर राजेश तिवारी, प्र.आर रामनरेश नरवरिया, आर. नरेन्द्र जाट, सैनिक विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत