जी एल डी पब्लिक स्कूल खैरताल प्रबंधक एवं प्राचार्य पर लगा गंभीर आरोप

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
शिक्षिका ने वेतन काटने एव दुर्व्यवहार करने व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप
बिना सूचना नौकरी से हटाने एवं दबाव बनाने का भी लगाया..
जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ का पूरा मामला..
विद्यालय प्रशासन के नियमावली पर उठाया सवाल,
महिला आयोग व प्रशासन से किया न्याय का गुहार
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित जी.एल.डी. पब्लिक स्कूल खैरताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल की शिक्षिका गीता महंत ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में शिक्षिका ने स्कूल संचालक पंकज कुमार देवांगन एवं प्राचार्य डॉ. शिव पुजन पाण्डे पर मानसिक प्रताड़ना, वेतन में कटौती, पीएफ राशि जमा नहीं करने तथा बिना नोटिस नौकरी से निकालने जैसे आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार गीता महंत वर्ष 2021 से विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें प्रतिमाह 13,336 रुपये वेतन दर्शाया जाता था, लेकिन आरोप है कि उसमें से 8336 रुपये अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर केवल 5000 रुपये ही वास्तविक रूप से दिए जाते थे। शिक्षिका का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन शासन को अधिक वेतन दिखाकर नियमों का उल्लंघन कर रहा था।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि शासकीय अवकाशों में भी उन्हें स्कूल बुलाया जाता था तथा विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं, अप्रैल 2026 में पारिवारिक कार्यक्रम के लिए अवकाश मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया।
मामले में शिक्षिका ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला थाना एवं नवागढ़ थाना में भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। साथ ही नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र एवं व्हाट्सएप चैट सहित कई दस्तावेज संलग्न किए गए हैं।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है

“”वर्जन “”

ए के पाटले
बीईओ नवागढ़

शिक्षिका के शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है मामले की जांच की जा रही है स्कूल प्रबंधक पर उचित एवं वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई