राजेन्द्र तिवारी दमोह
दमोह नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी जी द्वारा नवीन कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त एसडीओपी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं आमजन की सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई,
पुलिस अधीक्षक कलादगी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए,
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, सभी थाना प्रभारियों को अनुशासन, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







