दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला सिवनी ब्यूरो चीप
सिवनी जिले की जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत बनाथर इन दिनों भ्रष्टाचार के भंवर में डूबती नजर आ रही है जहां एक ओर शासन मनरेगा योजना के माध्यम से गरीब मजदूरों को रोजगार देने का दावा कर रहा है वहीं दूसरी ओर बनाथर पंचायत में नवीन तालाब निर्माण के नाम पर बड़ा खेल होने के आरोप अब खुलकर सामने आने लगे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में भारीअनियमितताओं का खेल चल रहा है लेकिन जिम्मेदार आला अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर मौन साधे बैठे हैं सबसे बड़ा सवाल तो उस वक्त खड़ा हो गया जब दिनांक 07 मई 2026 को लगभग 100 मजदूर मनरेगा कार्य में लगे होने की बात सामने आई लेकिन उसी दिन कथित रूप से करीब 100 मजदूरों को जिला पंचायत सिवनी ले जाकर अपना पक्ष रखने की रणनीति बनाई गई ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम पंचायत के अतिरिक्त प्रभार को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान से जुड़ा हुआ है आरोप लगाए जा रहे हैं कि अरुण सांडिल जिन्हें ग्राम पंचायत बनाथर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था वहां तोपेश्वर ऐड़े को प्रभार मिलने के बाद भी कुर्सी बचाने के लिए यह पूरा शक्ति प्रदर्शन कराया जा रहा है अब गांव में चर्चा तेज है कि आखिर मजदूरों के नाम पर कौन खेल खेल रहा है क्या मनरेगा मजदूरों का इस्तेमाल सत्ता और कुर्सी बचाने के लिए किया जा रहा है क्या पंचायत की योजनाएं अब विकास नहीं बल्कि प्रभार बचाओ अभियान बन चुकी हैं
सूत्रों की मानें तो पूरे मामले में फर्जी उपस्थिति मजदूरों की हाजिरी और कार्यस्थल प्रबंधन को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े नाम बेनकाब हो सकते हैं ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला प्रशासन तत्काल जांच टीम गठित करे और मनरेगा कार्यों की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करे अन्यथा आने वाले दिनों में यह मामला जिले की सबसे बड़ी पंचायतीय लड़ाई बन सकता है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







