मामला माननीय मुख्यमंत्री जी के गृह जिले का हे जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हित की बात कर रही हे जहां किसान अपनी मेहनत एवं पसीना बहाकर गेहूं की फसल की उपज करता हे दिन रात मेहनत करता हे उसे बेचने जब मंडी आता हे तो उसके साथ अजीबो गरीब दास्तां होती हे महिदपुर का एक किसान नारायण सिंह राजपूत जो कि बैजनाथ का निवासी हे वह अपनी फसल कृषि उपज मंडी में बेचने आता हे नीलामी में उसकी फसल अनिल कुमार राठी शंकरलाल राठी द्वारा खरीदी जाती हे जैसे ही किसान की फसल तुलाई पर आती हे किसान को तोल कांटे पर शंका हो जाती हे शंका होने पर किसान सजगता एवं चतुराई से कांटे में हो रही गड़बड़ी को पकड़ लेता हे जिसकी शिकायत वह मंडी अधिकारी को करता हे मंडी अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला तुरंत संज्ञान में लेकर अनिल राठी के गोदाम पर पहुंच कर तोल कांटे की जांच करते हे जैसे ही तोल कांटे की जांच होती हे 1 क्विंटल पर 6 किलो 800 ग्राम का अंतर पाया जाता हे सोचने का विषय हे इस किसान के साथ इतना हुआ अन्य और किसान के साथ कितनी घपले बाजी हुई होगी व्यापारी के लालच के चक्कर में किसानों को कितना नुकसान झेलना पड़ रहा हे
व्यापारी अनिल राठी की दादागिरी देखो प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान तोल कांटे की जांच के पश्चात तोल कांटे के साथ छेड़खानी कर तोल कांटे को स्टैंड से नीचे गिरा दिया जिसे तोल काटा सतिग्रस्त हो गया तथा अनिल राठी द्वारा तोल काटा ठीक करवाने ले जाया गया जो की प्रशासनिक कार्रवाई के विपरीत कृत्य है कृषकों की कृषि उपज का गलत तोल किया जा रहा है जो मंडी अधिनियम 1972 एवं उपविधि तथा अनुज्ञप्ति की शर्तों के प्रावधान के विपरीत होकर घोर कदाचरण की श्रेणी में आता हे
महिदपुर के समस्त किसान भाई सजग एवं सावधान रहे एवं अपनी फसल तुलते समय ध्यान रखें और इस तरह के कृत्य करने वाले व्यापारी की शिकायत करें
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







