उचित मूल्य की दुकान की शिकायतों को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण गेहूं खरीदी केंद्र का किया अवलोकन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चौमुहाँ के आदिवासी ग्रामवासियो द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण न होने की शिकायतों को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम कार्यालय पहुंचे!जहां आदिवासियों द्वारा सेल्समेन पर खाद्यान्न वितरण न करने तथा खाद्यान्न बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें तीन-चार माह से राशन नहीं दिया जा रहा है तथा ई केवाईसी के बहाने से हम लोगों के मशीन पर फिंगर लगबा लिए जाते हैं, और हमें राशन नहीं देते हैं इन सभी शिकायतों को लेकर पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती ममता शाक्य द्वारा चौमुहाँ उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही हितग्राहियों को बुलाया गया एवं उनकी समस्याएं भी सुनी गई इस मौके पर जिन लोगों को राशन वितरण नहीं किया गया था उन्हें राशन दिलाया गया। जानकारी लेने पर सेल्समैंन ने बताया कि मै माह मई एवं जून दो माह का राशन वितरण लगातार दो दिनों से कर रहा हूं। सभी हितग्राहियों को मौके पर बुला रहा हूं और उन्हें राशन वितरण कर रहा हूं! एसडीएम द्वारा विक्रेता की शिकायत को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय से राशन वितरण करें एवं कोई भी हितग्राही राशन से वंचित न हो, फिंगर आप तभी लगवाएं जब आप राशन दें!

*किया जनगणना कार्य का निरीक्षण*

एसडीएम ममता शाक्य द्वारा ग्राम पंचायत चौमुहाँ मे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। जहां पर कार्य कर रहे प्रगणक एवं सुपरवाइजर से चर्चा करते हुऐ ग्रामीण वासियों को भी जनगणना के सम्बंधित विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें आप सभी ग्रामवासी लोग जनगणना का कार्य कर रहे कर्मचारियों को सहयोग करें। ताकि वह आपकी जानकारी सही रूप से अंकित कर सकें! आप लोगों के घरों की जो भी जानकारी है वह सही-सही भरवाऐं!
गेहूँ खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
गेहूं उपार्जन केंद्र ढला का जायजा लेने पहुंची एसडीएम ममता शाक्य ने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों को परेशानी न हो इस तरह के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का गेहूं बगैर पर्ची के ना तौला जाए, तथा तोल इलेक्ट्रॉनिक कांटे से ही की जाए! केंद्र पर बैठने की व्यवस्था पेयजल, छाया तथा बोरियों की उपलब्धता एवं बारदाना स्टॉक का निरीक्षण किया! उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उनकी खरीदी पारदर्शिता के साथ करें!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment